फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्मार्ट ग्रिड से लैस होंगे आईएमटी मानेसर, फरीदाबाद और बल्लभगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुग्राम के बाद अब आईएमटी मानेसर, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ भी स्मार्ट ग्रिड की सुविधाओं से लैस होने जा रहा है। बिजली निगम ने इन तीनों जगहों के 11 केवी की लाइनों को अंडरग्राउंड करने और 66 केवी के सबस्टेशन को अपग्रेड स्मार्ट ग्रिड की जरूरत के अनुसार आधुनिक बनाने के लिए सात टेंडर जारी किए हैं।
स्मार्ट ग्रिड की सुविधाएं प्रदान करने लिए 2100 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। टेंडर खुलने के बाद से 18 महीने का समय इन सेवाओं को पूरा करने के लिए दिया जाना है। केंद्र सरकार की आरडीएस (रिवैम्पड, रिफार्म बेस्ड एंड रिजल्ट लिंक्ड डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम स्कीम ) के तहत इन शहरों में बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने ये टेंडर जारी किए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में बिजली निगम के स्मार्ट ग्रिड के एसई मनोज यादव ने बताया कि आईएमटी मानेसर, फरीदाबाद और वल्लभगढ़ में भी स्मार्ट ग्रिड के तहत 11 केवी की लाइनें अंडर ग्राउंड की जाएंगी। इसके लिए 2100 करोड़ रुपये के सात टेंडर जारी किए गए हैं। आईएमटी मानेसर में स्मार्ट ग्रिड के लिए 145 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर जारी होने के बाद करीब दो साल में इसे पूरा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में सेक्टर-1 से 57 तक किए गए स्मार्ट ग्रिड का 92 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। कुछ हिस्से का काम कंपनी ने अधूरा छोड़ा है, उसे शीघ्र पूरा कराया जाएगा। आईएमटी मानेसर के शहरी और औद्योगिक क्षेत्र के जिन हिस्सों के 66 केवीए सबस्टेशन से जुड़े 11 केवी की लाइन को स्मार्ट ग्रिड के अनुसार अंडर ग्राउंड किए जाने और सब स्टेशन को अपग्रेड किए जाने के लिए ई टेंडर जारी किए गए हैं। इसमें गुरुग्राम बिजली निगम के सर्किल वन के क्षेत्र में शामिल आईएमटी मानेसर के औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-1, 2,3,4 और 8 शामिल हैं।
विज्ञापन

फरीदाबाद में सेक्टर 46, 21 डी, फरीदाबाद सर्किल के एनएच -3, पाली, एफसीआई, फरीदाबाद सर्किल में धौज, इसके अलावा सबस्टेशन ए- टू, हैदराबाद, ओसवाल, सेक्टर 23, डबरीवाला स्थित 66 केवी सबस्टेशन शामिल हैं। सेक्टर 58, ओरिएंट स्टील, ए-5, ईदगाह, एन -इंडिया, जी -स्टील, पी- स्टील, सेक्टर 64 शामिल हैं। इसके अलावा ए- 4, एस्कॉर्ट-1, एस्कार्ट - 2, फोर्ट ऑफ फरीदाबाद सर्किल, पल्ला, सेक्टर- 31, सेक्टर -37, यूएसए, ग्रीन फील्ड और सूरजकुंज के 66 केवी सबस्टेशन और 11 केवी की लाइनें स्मार्ट ग्रिड में शामिल किए जाने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार आईएमटी मानेसर के साथ फरीदाबाद और बल्लभगढ़ भी स्मार्ट ग्रिड के दायरे में जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें