फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की एकता और अखंडता में हिंदी का महत्वपूर्ण योगदान : केंद्रीय राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में आरईसी निगम कार्यालय गुरुग्राम के सभागार में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया गया। राजभाषा सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय राज्यमंत्री श्री पद येसो नाइक द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता में हिंदी का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन

सम्मेलन में विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल, सीएमडी विवेक कुमार देवांगन, विद्युत मंत्रालय के मुख्य अभियंता धीरज कुमार श्रीवास्तव समेत देश भर के कार्यालयों से लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीपद येसो नाइक ने विद्युत मंत्रालय एवं नियंत्रणाधीन कार्यालयों में हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यान्वयन की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे विशाल राष्ट्र में अनेक प्रांत हैं। उनकी अलग-अलग भाषाएं और बोलियां हैं, लेकिन हिंदी एक ऐसी सर्व सामान्य भाषा है जो विशाल भारत के बहुत बड़े हिस्से में बोली जाने के कारण जनसामान्य की संपर्क भाषा रही है। भारत की एकता और अखंडता में हिंदी का महत्वपूर्ण योगदान है। सम्मेलन के द्वितीय सत्र में डॉ. जय प्रकाश कर्दम, डॉ. गंगा सहाय मीणा, डॉ. पूरन चन्द टंडन ने राजभाषा के विभिन्न आयामों पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया। सम्मेलन के अंतिम सत्र में प्रसिद्ध हास्य कवि राजेश चेतन ने अपनी हास्य कविताओं से सभी प्रतिभागियों को सराबोर कर दिया। इस अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में विद्युत मंत्रालय और इसके अधीन एनटीपीसी, आरईसी, पीएफसी, एनएचपीसी, पावरग्रिड, ग्रिड इंडिया, एनपीटीआई, टीएचडीसी, डीवीसी, सीईए, नीपको, बीबीएमबी, एसजेवीएनएल, बीईई, ईईएसएल, सीपीआरआई और सीईआरसी कार्यालयों से लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें