फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इंपीरिया आशियारा के आवंटियों ने हुडा दफ्तर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
डीटीपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते इंपिरिया आशियारा के आवंटी। निवासी
विज्ञापन
जनवरी 2023 में मिलना था आशियाना, अब 17 अक्तूबर को होगा साइट निरीक्षण
विज्ञापन

नंबर गेम - 22 अक्तूबर को होगी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-37सी स्थित इंपीरिया आशियारा सोसाइटी के आवंटियों की एक बैठक बिल्डर और सीनियर टाउन प्लानर के साथ बुधवार को संपन्न हुई। बैठक के बाद आवंटियों ने हुडा परिसर में अपनी मांगों के पक्ष में प्रदर्शन किया। वहीं, सीनियर टाउन प्लानर ने आगामी 17 अक्तूबर को प्रोजेक्ट साइट पर तीनों पक्षों के निरीक्षण के लिए समय निर्धारित किया है। इसके बाद 22 अक्तूबर को बिल्डर को एसटीपी ने अपने कार्यालय में बुलाया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट के 992 आवंटी हैं, जिन्हें बिल्डर बायर एग्रीमेंट के नियमानुसार जनवरी 2023 में फ्लैट मिल जाने चाहिए थे। आवंटियों ने अपार्टमेंट के लिए पूरी रकम चुका रखी है। पिछले सालों के दौरान बिल्डर के कार्यालय और प्रोजेक्ट साइट पर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रोजेक्ट में अभी करीब 15 प्रतिशत का काम बाकी है। आवंटियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि बुधवार को बिल्डर और अधिकारियों के साथ आवंटियों की त्रिपक्षीय बैठक में बिल्डर की ओर से घर सौंपे जाने को लेकर कोई बात स्पष्ट नहीं होने से लोग निराश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, 22 अक्तूबर को होने वाली बैठक में यह तय होगा लोगों को उनके घर कब तक बनाकर सौंपे जाएंगे। बैठक के बाद फ्लैट खरीदारों ने सेक्टर 14 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि एकतरफ वे अपने घरों के लिए बैंक लोन की किस्त भर रहे हैं तो दूसरी और किराए के घर का किराया भर रहे हैं। इस कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें