नगीना। मरोड़ा गांव के समीप दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेस वे पर अवैध रूप से खड़े ट्रक सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं। इसके बावजूद ट्रक चालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि ट्रैफिक पुलिस अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान करती रहती है।
दरअसल, मरोड़ा गांव के समीप कट नहीं होने के कारण ट्रक चालक डीएमई पर ट्रक को खड़ा करके घर चले जाते हैं। इसके बाद कई घंटे तक वापस नहीं लौटते हैं। ऐसे में हादसा होने का खतरा बना रहता है।
जिले के अधिकतर लोग ट्रक चालक
जिले के अधिकतर लोग ट्रक चला कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। यही कारण है कि प्रत्येक दिन सैकड़ों चालक को अपने घर जाना पड़ता है। मरोड़ा गांव के समीप कट ना होने के कारण ज्यादातर चालक अपने वाहनों को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ा कर देते हैं, जो हादसों का कारण बन जाते हैं।
-
समय-समय पर इनके चालान काटे जाते हैं। पुलिस प्रशासन को सख्त आदेश हैं कि जो वाहन एक्सप्रेस वे पर खड़े हो उन पर कार्रवाई की जाए। इस मामले में और सख्ती बरती जाएगी। -मनीष सहगल, आरटीए नूंह