फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एचएसवीपी की जमीन पर अवैध कचरा डंपिंग

विज्ञापन
एचएसवीपी की इसी साइट पर डाला जाता है कूड़ा। शिकायतकर्ता
विज्ञापन
ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मुद्दा उठने के बाद हरकत में आया नगर निगम व हुडा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एचएसवीपी के सेक्टर-55 में करोड़ों की जमीन पर खुले क्षेत्र और सड़कों पर घरेलू व व्यावसायिक कचरा अवैध रूप से डाला जा रहा है। इससे यह इलाका कचरा डंपिंग स्थल बन गया है। सड़े हुए कचरे और मलबे से मच्छर, चूहे और मक्खियां पनप रहे हैं। दुर्गंध के कारण बुजुर्गों, बच्चों और श्वास रोगियों को भारी परेशानी हो रही है। यह क्षेत्र गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर स्थित है, जो शहर का प्रवेश द्वार भी है। कष्ट निवारण समिति की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सफाई के आदेश दिए हैं, जिसके बाद से प्रशासन हरकत में है।
सिटिजन्स फोरम के एस.पी. कम्बोज और सेक्टर-55 के अन्य निवासियों ने पहले इस संबंध में कई शिकायतें दर्ज कराई हैं। उन्होंने अधिकारियों से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। निवासियों का कहना है कि नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) दोनों ही इस मुद्दे पर पर्याप्त कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उनका आरोप है कि शिकायत के बाद सफाई तो हो जाती है फिर कूड़ा आ जाता है। इसका कोई ठोस इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान शिविर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एचएसवीपी प्रशासक ने डेढ़ साल पहले खुले क्षेत्रों के चारों ओर सुरक्षात्मक घेराबंदी लगाने के आदेश दिए थे। हालांकि, न तो घेराबंदी लगाई गई और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए। नगर निगम ने भी नियमित कचरा उठान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत उल्लंघनकर्ताओं पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद कचरा उठान अनियमित है और किसी भी उल्लंघनकर्ता पर कार्रवाई नहीं हुई थी। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद कूड़ा तो हटा था मगर हालात फिर उसी तरह से हो गए हैं।


नगर निगम की ओर से इस स्थान पर सफाई कराई गई है। एचएसवीपी की ओर से भी घेराबंदी कर दी गई है। - प्रीतपाल, संयुक्त आयुक्त नगर निगम, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें