फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ब्रह्माकुमारी ने मनाया दिव्य दिवाली स्नेह मिलन समारोह

विज्ञापन
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ओर से सेक्टर-52 स्थित आर्डी सिटी के राजयोग ध् - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने सेक्टर-52 स्थित आर्डी सिटी के राजयोग ध्यान केंद्र में दिव्य दिवाली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों, प्रबुद्धजनों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समारोह में गाय के शुद्ध घी के दीपक जलाकर प्रदूषण मुक्त और सात्विक दिवाली का संदेश दिया गया। राजयोगिनी बीके कुसुम, वरिष्ठ राजयोगी बीके रत्नाकर और बीके निशा कार्यक्रम में उपस्थित रहे। बीके निशा ने अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में चैतन्य श्रीलक्ष्मी का सजीव स्वरूप और बच्चों का नृत्य मुख्य आकर्षण रहे। बीके कुसुम ने दिवाली को आत्मा में ज्ञान, पवित्रता, प्रेम और सद्भाव का दीप जलाने का पर्व बताया। उन्होंने पटाखों से बचकर घी के दीप जलाने और आंतरिक बुराइयों के अंधकार को दूर करने का आह्वान किया। बीके रत्नाकर ने राजयोग ध्यान से परमात्मा से जुड़कर ईश्वरीय शक्तियों को धारण करने को सच्ची दिवाली कहा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक दीप प्रज्वलन और राजयोग ध्यान से हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें