फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों का अवैध गोदाम पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। किसानों की सरसों की फसल को खेतों से ही कुछ व्यापारियों और अवैध भंडारण करने वाले लोगों द्वारा कालाबाजारी करने के लिए खरीदा जा रहा था। मंगलवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को जिला विपणन एवं प्रवर्तन विभाग की टीम ने खंड के गांव रावली में छापामारी कर वहां से 250 क्विंटल सरसों पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पहली बार टीम द्वारा इतनी बड़ी सरसों की खेप को पकड़ा गया है। अधिकारियों ने 18,750 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि एक व्यक्ति ने मार्केट फीस चोरी कर अवैध तरीके से सरसों की जमाखोरी की थी। जिला विपणन अधिकारी राम मेहर सिंह जागलान ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य प्रशासक के आदेश पर जिले में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। अज्ञात सूत्रों से सूचना मिली कि फिरोजपुर झिरका के गांव रावली में हारून नाम के एक व्यक्ति ने अपने गुप्त ठिकाने पर सरसों का अवैध स्टाक किया हुआ है। कार्रवाई हेतु मार्केट कमेटी के कर्मचारी साथ लिए गए और मौके पर छापामारी की गई तो वहां करीब 250 क्विंटल सरसों का अवैध स्टाक मिला। जिस व्यक्ति द्वारा यह सरसों स्टाक की गई थी न तो वो मौके पर लाइसेंस दिखा सका और न ही मार्केट फीस भरने की कोई रसीद। विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति पर 18,750 रुपये का जुर्माना लगाया है।
सरसों की जमाखोरी करने वालों में अफरातफरी
विभाग द्वारा इस प्रकार सरसों के गोदामों पर छापेमारी कर जुर्माना लगाने के बाद इलाके में सरसों की जमाखोरी करने वाले व्यापारियों में अफरातफरी मची हुई है। मार्केट फीस चोरी कर सरसों की कालाबाजारी करने वाले लोग रातों-रात माल को इधर-उधर करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें