फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पिनगवां में गर्भपात किट की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई, नकली ग्राहक बनाकर भेजा था तब मामले का हुआ खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह के पिनगवां क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा अवैध रूप से गर्भपात की किट बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में फार्मेसी पर काम कर रहे दो सेल्सपर्सन निजाम और राहुल गर्ग के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। मेडिकल स्टोर को मौके पर ही सील किया गया। यह कार्रवाई सिविल सर्जन नूंह द्वारा गठित टीम ने की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचते ही निजाम मौके से भाग गया।
टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गर्ग मेडिकोज बिना किसी पंजीकृत चिकित्सक के गर्भपात किट बेच रहा है, जो कानून के खिलाफ है। टीम ने एक महिला हेमा को फर्जी ग्राहक के रूप में भेजा, जो गर्भवती थी। महिला ने स्टोर में जाकर गर्भपात की बात कही, जिस पर निजाम नामक व्यक्ति ने पांच सौ रुपये का नोट लेकर एमटीपी किट उसे सौंप दी और दवाइयों के सेवन की विधि भी बताई। यह पूरी कार्रवाई टीम द्वारा दूर से देखी गई और फिर छापा मारा गया। मौके से पांच सौ रुपये का वही नोट बरामद हुआ जो महिला को दिया गया था। मेडिकल किट की ब्रांडिंग और विवरण की पुष्टि की गई, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा था कि इसे केवल पंजीकृत मेडिकल सुविधा और डॉक्टर की निगरानी में ही इस्तेमाल किया जा सकता है। मौके से एक और प्रतिबंधित दवा भी बरामद हुई, जिसमें एनडीपीएस श्रेणी में आने वाले ड्रग्स पाए गए। पूछताछ में पता चला कि न तो निजाम और न ही राहुल गर्ग पंजीकृत फार्मासिस्ट हैं। इसके बावजूद ये गर्भपात किट बेचने और मरीज को निर्देश देने का कार्य कर रहे थे, जो एमटीपी एक्ट और इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट का गंभीर उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रग कंट्रोल ऑफिसर हरीश सिंह ने पुष्टि की है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर अब और सख्ती से नकेल कसी जाएगी। इस कार्रवाई को स्थानीय प्रशासन ने जनहित में उठाया गया आवश्यक कदम बताया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें