फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अनाज मंडी की जमीन पर अवैध किराया वसूली, थामा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एक रजिस्टर्ड संस्था पर अवैध वसूली का आरोपी, जमीन का मालिक और काबिज कमेटी है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना मार्किट कमेटी के भवन से एक रजिस्टर्ड संस्था अवैध तरीके से किराया वसूल रही है। संस्था ने भवन का एक हिस्सा एक दुकानदार को किराए पर दिया है और उससे हजारों रुपये लिए जा रहे हैं। मार्किट कमेटी ने दुकानदार को नोटिस भेजा है। कस्बे की अनाज मंडी में मार्किट कमेटी की एक खाली जमीन है, जिसका मालिक और काबिज मार्किट कमेटी है।
पहले इस जमीन पर वकीलों ने शेड बनाकर अपनी सीटें और पीछे एक लाइब्रेरी बनाई थी और वहां वकालत का काम शुरू किया था। बाद में न्यायिक कोर्ट आंबेडकर चौक बाईपास स्थानांतरित हो जाने के बाद वकील अपनी सीटें छोड़कर चले गए। इसके बाद इस लाइब्रेरी को एक दुकानदार को किराये पर दे दिया गया और उससे हर महीने हजारों रुपये वसूले जा रहे हैं। मामला सामने आने पर मार्किट कमेटी प्रशासन ने दुकानदार को नोटिस भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्किट कमेटी के नए चेयरमैन दयाराम लोहिया ने बताया कि अनाज मंडी में फैली अव्यवस्थाओं को जल्द ही सुधारा जाएगा। खाली पड़ी भूमि में बना यह भवन मार्किट कमेटी का है और इसे किराए पर देना गैरकानूनी है। विभाग ने भवन के किरायेदार को नोटिस भेज दिया है और उससे मामले की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें