फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-55 में अवैध गतिविधियों से भड़का आरडब्ल्यूए का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए बोली- प्रशासनिक लापरवाही से बिगड़ रहा पर्यावरण और जनस्वास्थ्य
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। गोल्फ कोर्स रोड से सटे सेक्टर-55 की कई सोसाइटियों में रहने वाले हजारों निवासियों ने अब प्रशासन के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। आरडब्ल्यूए और सिटिजन्स फोरम ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम गुरुग्राम पर लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।


निवासियों का आरोप है सेक्टर-55 स्थित करीब 4 एकड़ के एचएसवीपी प्लॉट को पिछले कई वर्षों से अवैध कचरा डंपिंग स्थल बना दिया गया है। घाटा गांव और आसपास के क्षेत्रों से घरेलू कचरा और निर्माण सामग्री का मलबा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर लाया जा रहा है और यहां डाला जा रहा है। इससे पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है और धूल के गुबार से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि सत्यपाल कंबोज ने बताया कि कई बार शिकायतों के बाद निगम द्वारा सफाई अभियान चलाया गया लेकिन कुछ ही दिनों में फिर से यहां डंपिंग शुरू हो गई। उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा बनाई गई सुरक्षा दीवार को भी तोड़ दिया गया, जिससे यह जगह असामाजिक तत्वों और कचरा बीनने वालों का अड्डा बन गई है।
विज्ञापन


फोरम की ओर से एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह को भेजे गए पत्र में खाली प्लॉट की फेंसिंग, 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, स्ट्रीट लाइट, स्थायी पुलिस चौकी और अवैध डंपिंग करने वालों पर भारी जुर्माना लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें