फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली की टीम ने किया पहाड़ी पुल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गांव पहाड़ी में क्षतिग्रस्त पुल का नया डिजाइन बनाया जाएगा। इस संबंध में आईआईटी दिल्ली की टीम ने पुल का निरीक्षण किया। टीम ने पुल को तोड़ने के लिए क्षेत्र निर्धारित किया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता राजीव यादव ने बताया कि निर्धारित क्षेत्र टूटने के बाद एक बार फिर आईआईटी दिल्ली की टीम मौके का मुआयना करेगी। इसके बाद मरम्मत के लिए पुल का नया डिजाइन तैयार किया जाएगा। डिजाइन को सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विगत 7 मार्च को गांव पहाड़ी पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल पर हुए गहरे गड्ढे के कारण इसके गिरने का खतरा उत्पन्न हो गया था। सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर पहुंची और पुल से वाहनों की आवाजाही रुकवा दी। पुल क्षतिग्रस्त होने पर पीडब्ल्यूडी ने ठेकेदार को नोटिस देते हुए उसके खिलाफ पटौदी थाने में केस भी दर्ज करवाया था। मामले की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पुल के डिजाइन में गड़बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें