फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बसों में 36 से ज्यादा यात्री बैठाने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। परिवहन विभाग के आदेश के बाद भी जिले में रोडवेज डिपो की बसों में सामाजिक दूरी के साथ 36 ही यात्री एक बस में सवार किए जाएंगे। इससे ज्यादा यात्रियों की संख्या होने पर बस के चालक-परिचालक पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। रोडवेज की उड़नदस्ता टीम बसों में टिकट के साथ यात्रियों की संख्या की जांच भी करेंगे। इस संबंध में गुरुग्राम के ट्रैफिक प्रबंधक ने सोमवार को आदेश जारी कर दिए हैं। परिवहन विभाग ने अनलॉक-3 में रोडवेज की बसों में सौ फीसदी यात्री बैठाने के आदेश जारी कर दिए थे, लेकिन गुरुग्राम में आए दिन कोरोना के बढ़ रहे मामलों के कारण विभाग ने बसों में पहले की तरह सामाजिक दूरी के साथ बसों में 36 ही यात्री बैठाने का निर्णय लिया है। गुरुग्राम रोडवेज डिपो के ट्रैफिक प्रबंधक अभिनव दुआ ने बताया कि अभी बसों में पहले की तरह सामाजिक दूरी के साथ ही यात्रियों को सवार किया जाएगा, इससे ज्यादा यात्री बस में मिलते हैं तो चालक-परिचालक पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, लंबे रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण विभाग ने उन पर बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। विभाग ने सोमवार को 12 रूटों पर 12 बसें अतिरिक्त लगाई है। इस कारण लंबे रूट पर चलने वाले यात्रियों को दिक्कत नहीं होगी। विभाग ने चंडीगढ़, जयपुर, आगरा, पंचकूला, हिसार, सिरसा, भिवानी, दादरी, फर्रूखनगर, सोहना आदि रूटों पर एक-एक बस अतिरिक्त लगाई है। इसके साथ ही विभाग ने सोमवार से कैथल के लिए नया रूट शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें