फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कचरे के निपटान में बरती ढिलाई तो होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त निगमायुक्त महावीर प्रसाद ने बीडब्ल्यूजी मॉनिटरिंग सेल, कचरा प्रबंधन समूहों के साथ की बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को कचरे के अंतिम निस्तारण के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त महाबीर प्रसाद ने की। बैठक में शहर के बल्क वेस्ट जनरेटरों और कचरा प्रबंधन समूहों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

अतिरिक्त निगमायुक्त ने स्पष्ट किया है कि कचरे का अंतिम निपटान केवल नगर निगम द्वारा अधिकृत स्थानों पर ही किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कचरे को सूखे, गीले व हानिकारक श्रेणी में अलग-अलग करना कचरा प्रबंधन की पहली और अनिवार्य शर्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निर्देशों का उल्लंघन होता है तो संबंधित समूहों और बल्क वेस्ट जेनरेटरों का चालान किया जाएगा और उनके नाम समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम द्वारा कचरे के निपटान पर उठाया जा रहा यह सख्त कदम समय की मांग है। एक तेजी से बढ़ते महानगर के लिए ठोस कचरा प्रबंधन केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नागरिकों की भागीदारी से ही संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें