संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। अब किराये पर दी गई इमारतों से अगर कूड़ा बाहर फेंका गया तो मकान मालिक का चालान किया जाएगा। भले ही किरायेदारों ने क्यों न कूड़ा फैलाया होगा। चालान न भरने पर निगम की टीम ऐसे मकानों को सील भी कर सकती है। यह हिदायत मानेसर के निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने सफाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान सफाई व्यवस्था की समीक्षा के दौरान दिए।
उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सोमवार से 15 दिन का विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। बैठक में आयुक्त ने सफाई एजेंसियों और अधिकारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि सफाई के काम में किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलाई बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार ने कहा कि जो हॉस्पॉट चिह्नित हैं वहां पर विशेष रूप से नजर रखी जाए। किसी भी वॉर्ड में खुले में कूड़ा मिला तो उसका जिम्मेदार सफाई निरीक्षक होगा।