फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेवात का साथ मिले तो जीत का बनेगा रिकॉर्ड- राव इंद्रजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
-नूंह से फिरोजपुर झिरका फोरलेन के डीपीआर हुई तैयार जल्द होगा काम शुरू
विज्ञापन

- गुरुग्राम लोकसभा से भाजप प्रत्याशी ने जनता से मांगे वोट
पुन्हाना/नूंह । मेवात के लोग जाति, धर्म को छोड़कर मेरा एक बार साथ दें मैं मेवात को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाऊंगा। मेवात की जनता से यह आह्वान गुड़गांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने किया। वे बुधवार को पुन्हाना विधानसभा के गांव पिनगवां शहर, ग्रामीण, हिंगनपुर रायपुर, पैमाखेड़ा, बीसरू, इंडाना, बिंछोर, नई रोहिंग्या कलां, पुनहाना कार्यालय मैं चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुरुग्राम लोकसभा बनने के बाद मैं चौथी बार गुरुग्राम लोकसभा का चुनाव लड़ रहा हूं और चारों ही जीते हैं, लेकिन मेवात के मतदाताओं के साथ का इंतजार आज भी है। राव ने कहा कि गुरुग्राम लोकसभा से सांसद बनने के बाद उन्होंने कभी भी मेवात और दूसरे जिलों में फर्क नहीं किया यहां के लोग जब भी उनसे मदद मांगने पहुंचे उन्होंने बिना भेदभाव विकास के लिए मदद देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने मेवात के युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए मेवात की धरती से एक लाख करोड़ का दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस निकाला है। इस एक्सप्रेसवे के साथ औद्योगिक विकास बढ़ेगा और यहां के लोगों के रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। नूंह से फिरोजपुर का फोर लेन का कार्य जल्द शुरू होगा केंद्र सरकार की ओर से डीपीआर मंजूर करने का कार्य अंतिम चरण में है। राव ने कहा कि मैं मेवात के लिये कोई नया नहीं हूँ। मेवात का मेरे परिवार के साथ पीढ़ियों का साझा इतिहास रहा है। हमने साथ मिलकर आजादी की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान यमुना का ओवरफ्लो पानी लाने का कार्य भविष्य में करेंगे ताकि यहां पीने के पानी की समस्या को भी दूर किया जा सके। इस अवसर पर पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल , जिला परिषद अध्यक्ष जान मोहम्मद, जाहिद हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें