फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गैंगस्टर लारेंस बिश्नाेई गैंग कर शॉर्प शूटर पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीआईए मानेसर के साथ हुई मुठभेड़, शराब के ठेके पर गोली मारकर आरोपी ने की थी दो लोगों की हत्या
विज्ञापन

- पांच हजार के इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा मानेसर की टीम ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नाेई गैंग के शॉर्प शूटर सौरभ उर्फ सूंडा को पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने मानेसर में दो लोगों की और रोहतक में भी एक युवक की हत्या के मामले में वांछित था। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया था।
एसीपी वरुण दहिता ने बताया कि बुधवार भोर4.30 बजे अपराध शाखा मानेसर के प्रभारी ललित कुमार को सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली थी कि मानेसर और रोहतक में एक हत्या के आरोपी मुख्य इनामी हथियार के साथ किसी वारदात को अन्जाम देने की फिराक में तावडू की तरफ से गांव बढ गुर्जर से होकर जाएगा। इसके बाद अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई। पुलिस टीमों को सुरक्षा उपकरण से लैस कर भेजा गया।
विज्ञापन

सुबह करीब 5.40 बजे पुलिस की टीमों ने बड़गुर्जर नाका से तावडू की तरफ नाकाबन्दी कर दी। नाकाबन्दी के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक मोटरसाइकिल सवार को रोकना चाहा, लेकिन चालक ने नही रोकी। खुद को पुलिस के बीच घिरा देखकर पुलिस टीम पर गोलियां चलाकर जानलेवा हमला करने लगा। पुलिस ने उसे सरेंडर करने की चेतावनी दी, परन्तु वह एक झाड के पीछे छिपकर पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। इसी दौरान उप-निरीक्षक ललित की बुलेट पर प्रुफ जैकैट पर भी एक गोली लगी तो ललित ने अपनी आत्मरक्षा करते हुए पिस्टल से एक फायर उक्त व्यक्ति की जो कि उसके दाहिने पैर के घुटने पर लगी।
गोली लगते ही आरोपी गिर गया। आरोपी की पहचान गांव खेडी बुरा चरखी दादरी निवासी सौरभ उर्फ सूंडा के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को ईलाज के लिए नजदीकी हस्पताल में दाखिल कराया। जहां से घायल शूटर को रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया गया है। इस घटना में उक्त आरोपी बदमाश ने पुलिस टीम पर कुल 5 फायर किए, वही पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कुल 4 फायर किए। आरोपी बदमाश के खिलाफ थाना खेड़की दौला थाना पुलिस में केस दर्ज कराया गया है। उसके मोटरसाइकिल, एक पिस्टल व 5 कारतूस खोल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

-
दो लोगों की हत्या कर दी थी
16 जून 2023 को पंचगांव चौक के पास स्थित वाइन शॉप पर आरोपी सौरभ ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो लोगों की की हत्या करने व एक व्यक्ति को घायल करने की वारदात को अंजाम दिया था। इसमें आरोपी अभी तक वांछित था। इसी प्रकार उपरोक्त आरोपी द्वारा रोहतक में भी एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इसमें फरार चल रहा था। इसके अतिरिक्त आरोपी पर जिला दादरी, झज्जर, गुरुग्राम व रोहतक में हत्या, डकैती इत्यादि वारदात में कुल 6 अभियोग अंकित है। आरोपी हॉस्पिटल में उपचाराधीन है, जिसके स्वस्थ होने के बाद उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार करके पूछताछ की जाएगी। हरियाणा के कई जिलों में मोस्ट वांटेड है।

मनोज धर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें