करीब 1300 किलोमीटर दूर मुंबई से गुरुग्राम पहुंची पत्नी तब उताया गया शव
बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही ऋषभ की नानी की मृत्यु होने पर परिवार वालों ने उनके मोबाइल पर कॉल की थी लेकिन 16 अप्रैल की शाम तक कॉल रिसीव नहीं हुई। 16 अप्रैल की शाम को उनकी पत्नी मुंबई से फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खटखटाने व आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। ऐसे में परिवार वाले भी फ्लैट पर पहुंच गए थे और दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक फंदे पर लटका मिला। इसके बारे में पुलिस को सूचना दी।
किसी को नहीं पता कब की आत्महत्या
जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप ने बताया कि शुक्रवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवारवालों के बयान दर्ज किए गए हैं। पत्नी के साथ नौकरी की बात को लेकर बहसबाजी की बात सामने आई है। उसने कब फंदा लगाकर आत्महत्या की है, इसके बारे में सही जानकारी नहीं है। 16 अप्रैल की शाम को आत्महत्या के बारे में पता चला था।
चार माह पहले किया था अंतरजातीय प्रेम-विवाह
कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रतनलाल नगर निवासी ऋषभ दीक्षित (33) निजी कंपनी में नौकरी करते थे और सेक्टर-76 स्थित पिरामिड सोसाइटी में किराये पर अकेले रहते थे। करीब चार माह पहले उन्होंने एक युवती से अंतरजातीय प्रेम-विवाह किया था। युवक की पत्नी मुंबई में नौकरी करती है। पुलिस की जांच में सामने आया कि ऋषभ दीक्षित पत्नी को मुंबई से नौकरी छोड़कर गुरुग्राम में रहकर काम करने के लिए कहते थे। दो दिन पहले इसी बात को लेकर दोनों बीच बहसबाजी हो गई थी। वह शराब का सेवन भी करते थे।