गुरुग्राम। थाना सेक्टर-5 की पुलिस टीम ने पत्नी पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी पति को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ललित भारद्वाज निवासी फरीदाबाद सेक्टर-16ए स्थित ठाकुरवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयाग किया गया चाकू बरामद किया है।
10 अप्रैल को एक महिला ने थाना सेक्टर 5 में दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में एक कंपनी में काम करती है और पति कोई नौकरी नहीं करता। छह अप्रैल को पति के साथ गुरुग्राम छोड़कर फरीदाबाद में अपने घर में रहने की बात पर झगड़ा हो गया। इस दौरान उसके पति ने चाकू से वार करके घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ललित भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो