गुरुग्राम के भांगरोला गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह वारदात बुधवार की सुबह करीब 5 बजे हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबकि,, बुधवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब भांगरोला गांव में एक पति ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह हमला चरित्र पर शक के चलते हुआ। पति ने कथित तौर पर चाकू से पत्नी पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही खेड़कीदौला थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस घटना के आसपास के इलाके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। खेड़कीदौला थाने की पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द से जल्द आरोपी पति को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।