फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 16 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 2011 के एक मुकदमा दर्ज मामले के वांछित आरोपी समशेर पुत्र नसरु उर्फ पन्नी निवासी नंगला मुकारिब दोलाबास, थाना कामां, जिला डीग, राजस्थान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब 16 वर्षों से फरार चल रहा था और अदालत ने उसे अपराधी घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जिला पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस टीम लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें