किसानों का आरोप- जहरीले पानी को गांव से निकल रही बनारसी डिस्ट्रीब्यूट्री में छोड़ देते हैं फैक्ट्ररी संचालक
नगीगा। पिनगवां खंड के बाजीदपुर गांव में नियमों को ताक पर रखकर चलाई जा रही पनीर की फैक्ट्ररी से निकलने वाले गंदे व जहरीले पानी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। किसानों की सैंकडों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है। आरोप है कि पनीर फैक्ट्ररी संचालक जहरीले पानी को गांव से निकल रही बनारसी डिस्ट्रीब्यूट्री में छोड़ देते हैं। जिससे पानी गंदा व जहरीला हो जाता हैं। फसलों की सिंचाई करने के लिए जब बनारसी डिस्ट्रीब्यूटर के पानी का इस्तेमाल किया जाता है तो फसलें जल कर खराब हो जाती हैं।
शिकायतकर्ता असगर ने बताया कि गांव में तीन पनीर की फैक्ट्ररियां है। इनमें वारिश के नाम से दो व एक खुर्शीद के नाम से बनी हुई हैं। जिन्होंने जमीन के अंदर से बनारसी डिस्ट्रीब्यूट्री तक लाइन बिछाई हुई हैं। इसके जरिये पनीर फैक्ट्ररी से निकलने वाला गंदा व जहरीला पानी बनारसी डिस्ट्रीब्यूट्री में छोड़ा जाता हैं। इस पानी को पीने से पशु पक्षियों की मौत हो जाती हैं और सिंचाई करने पर फसलें भी जल जाती हैं। यही नही गंदे पानी की बदबू के चलते कई सारी बीमारियां भी गांव में जन्म ले रही हैं। ग्रामिणों की मांग है कि गांव के अंदर चल रही सभी पनीर फैक्ट्रीयों को बंद कराया जाए। गांव के लोगों का कहना हैं कि जब ग्रामीण पनीर फैक्ट्ररी का विरोध करते हैं तो संचालक अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर उन्हें धमकाते हैं।
मामला मेरे संज्ञान में नही है। अगर आबादी के बीच में कोई भी नियमों के खिलाफ पनीर फैक्टरी चलाती हुई पाई जाती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जल्दी ही संबंधित विभागों को साथ लेकर गांव का मौका मुआयना किया जाएगा। -लक्ष्मी नारायण, फिरोजपुर झिरका एसडीएम।