फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कोकोनट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने 4 घंटे में पाया आग पर काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना कस्बे के निकटवर्ती गांव आटा में स्थित कोकोनट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई । आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया । आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया । वहीं आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन



कस्बे के इंद्री मार्ग पर स्थित गांव आटा में इंफा प्रोडक्ट फैक्ट्री में सोमवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। फैक्ट्री संचालकों ने तुरंत ही आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर सोहना, तावडू व नूंह की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं तथा आग को बुझाने लगी। जिन्होंने करीब 4 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया । आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया । आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फैक्ट्री संचालक विनोद डागर ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चला है। आग से लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है। वहीं फायर ब्रिगेड विभाग अधिकारी जयबीर भड़ाना ने बताया कि आग पर पूर्ण रूप से काबू कर लिया है। कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें