फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: मानेसर में कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग, देर रात तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए करते रहे मशक्कत

Thu, 30 May 2024 10:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

आईएमटी मानेसर के प्लाट नंबर 408 स्थित कंपनी में भीषण आग लग गई, जिसके बार सभी फायर स्टेशनों की गाड़ियों को बुलाया गया। भीषण गर्मी में आग की लपटों से लोगों को निकलना भी मुश्किल हो गया। 
विज्ञापन
मानेसर में कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित न्यूमेरो यूएनओ क्लोथिंग लिमिटेड नामक कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग शाम 7.30 बजे लगी, जिसके बाद मानेसर समेत गुरुग्राम के सभी फायर स्टेशनों की गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही। लेकिन रात 10 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 

विज्ञापन

वहीं मानेसर फायर ऑफिसर का कहना है कि दूसरी कंपनी तक लपटें पहुंचने लगी हैं, ऐसे में दूसरी कंपनी को बचाने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। कंपनी में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आईएमटी मानेसर के प्लाट नंबर 408 स्थित कंपनी में भीषण आग लग गई, जिसके बार सभी फायर स्टेशनों की गाड़ियों को बुलाया गया। भीषण गर्मी में आग की लपटों से लोगों को निकलना भी मुश्किल हो गया। दमकल की 30 से अधिक गाड़ियों के साथ दमकल कर्मियों की बड़ी टीम आग बुझाने का प्रयास करती रही, लेकिन देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 
विज्ञापन

मानेसर में कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
मानेसर फायर ऑफिसर ने बताया कि फिलहाल दूसरी कंपनी में आग लगने से बचा ली है, लेकिन फिलहाल स्थिति काबू में नहीं है। कंपनी चार मंजिला है, जिसमें पूरी तरह आग फैल गई। हालांकि इस आगजनी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें