फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रॉपर्टी टैक्स पर भारी छूट, निगम दफ्तरों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
ब्याज माफी और चालू वित्त वर्ष के टैक्स पर 10 प्रतिशत छूट का लाभ लेने के लिए पहुंचे नागरिक। वि
विज्ञापन
100 प्रतिशत ब्याज माफी और चालू वित्त वर्ष के टैक्स पर 10 प्रतिशत छूट का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे संपत्ति मालिक
विज्ञापन

नंबर गेम- 450 करोड़ रुपये की वसूली का रखा लक्ष्य

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा लागू की गई प्रॉपर्टी टैक्स ब्याज माफी एवं छूट योजना को नागरिकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। योजना का लाभ उठाने के लिए सोमवार को नगर निगम गुरुग्राम के सेक्टर-34 स्थित नागरिक सुविधा केंद्र (सीएफसी) में संपत्ति करदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में नागरिक अपने प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड अपडेट कराने व बकाया कर जमा करने के लिए निगम कार्यालय पहुंचे। इस वित्तीय वर्ष में नगर निगम 450 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य रखा है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, योजना के प्रति नागरिकों में लगातार बढ़ती रुचि देखने को मिल रही है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में संपत्ति मालिक योजना का लाभ उठाने के लिए निगम कार्यालयों व ऑनलाइन माध्यमों का उपयोग कर रहे हैं। हरियाणा सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र के सभी संपत्ति मालिकों को बकाया प्रॉपर्टी टैक्स पर लगने वाले ब्याज में 100 प्रतिशत माफी प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष के प्रॉपर्टी टैक्स के भुगतान पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जा रही है।
विज्ञापन

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए संपत्ति मालिकों को अपनी संपत्ति का विवरण एनडीसी पोर्टल पर सेल्फ-सर्टिफाई करना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, उन्हें अब तक का संपूर्ण बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराना होगा। निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाले संपत्ति मालिक ही इस विशेष राहत योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम नागरिकों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी संपत्ति मालिकों को चाहिए कि वे अपने प्रॉपर्टी टैक्स डेटा को एनडीसी पोर्टल पर सेल्फ-सर्टिफाई करें और निर्धारित समयावधि के भीतर योजना का लाभ उठाएं। इससे उन्हें आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ शहर के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध सुविधा

नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि नागरिकों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते अपने दस्तावेजों को अपडेट कर टैक्स भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें