एचएसवीपी की नई बिल्डिंग बनवाने की योजना
भवन निर्माण के बाद आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने पर रहेगा जोर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित हुडा जिमखाना क्लब को नए सिरे से विकसित करने की तैयारी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) क्लब परिसर में नई बिल्डिंग निर्माण की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए तकनीकी सलाहकार की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
एचएसवीपी की योजना के अनुसार जिमखाना क्लब परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन तैयार किया जाएगा। परियोजना के तहत व्यापक डिजाइन और कार्यान्वयन सेवाएं ली जाएंगी। तकनीकी सलाहकार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेगा। इसके अलावा परियोजना में भवन का विस्तृत आंतरिक और बाहरी डिजाइन, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, एचवीएसी, प्लंबिंग, अग्निशमन सेवाएं, फर्नीचर, विद्युत उत्पादों और संरचनात्मक डिजाइन की योजना भी तैयार की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार नई बिल्डिंग बनने के बाद क्लब में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि सदस्यों और आगंतुकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। एचएसवीपी का मानना है कि जिमखाना क्लब के पुनर्विकास से सेक्टर-29 और आसपास के क्षेत्र में खेल, सामाजिक और मनोरंजन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि हुडा जिमखाना क्लब में नए भवन निर्माण को लेकर डीपीआर तैयार किया जाना है।