फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-56 में एचएसवीपी ने चार एकड़ जमीन से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने बृहस्पतिवार दोपहर सेक्टर-56 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब चार एकड़ सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस दौरान इंफोर्समेंट टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन




उपमंडल अभियंता अमित कौशिक ने बताया कि इस जमीन पर करीब 125 झुग्गी-झोपड़ी व टीन शेड बनाकर अवैध कब्जा किया गया था। पूर्व में मुनादी कराकर कब्जाधारियों को जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समय सीमा के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। कार्रवाई के दौरान तीन जेसीबी मशीनों की मदद से सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में उपमंडल अभियंता योगेश मौजूद रहे। एचएसवीपी की शहरी संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई में जेई अमन, विकास सैनी, रामफल, सुनील पटवारी सहित अन्य टीम सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें