फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एचएसईबी वर्कर्स यूनियन फर्रुखनगर इकाई ने एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- मांगे पूरी नहीं हुआ तो 30 जून को विरोध-प्रदर्शन करेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। एचएसईबी वर्कर यूनियन की फर्रुखनगर इकाई ने लंबित मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) गौरव चौधरी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों सुखबीर यादव एवं सुशील ने कहा कि कर्मचारियों से संबंधित कई मुद्दे लंबे समय से समाधान की प्रतीक्षा में हैं, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निवारण किया जाए ताकि बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। एक्सईएन ने यूनियन प्रतिनिधियों को उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कर्मचारियों का कहना है कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

समाधान नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन
इस अवसर पर फर्रुखनगर डिवीजन एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के प्रधान सुखबीर यादव ने बताया कि मांगे पूरी नहीं हुआ तो कर्मचारियों ने आंदोलन की योजना बनाई है। 30 जून 2026 को प्रदेश के सभी सर्कल मुख्यालयों पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 2 जुलाई को अंबाला में बिजली मंत्री का घेराव, 29 जुलाई को कुरुक्षेत्र में जेल भरो आंदोलन और 20 अगस्त को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। अगर फिर भी मांगें नहीं मानी गईं तो 29-30 सितंबर को पूरे प्रदेश में दो दिवसीय हड़ताल होगी। सुखबीर यादव ने कहा कि ये संघर्ष कर्मचारियों के सम्मान, सेवा सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए है। इस दौरान सब यूनिट मानेसर, पटौदी, हेलीमंडी, भौडाकलां एवं फर्रुखनगर के कर्मचारी यूनियन प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें