फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टूटा हुआ स्टेडियम कैसे पूरा करेगा खिलाड़ियों के सपने

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत की तरफ से करोड़ों की लागत से बनाया गया था, देखरेख नहीं होने से हुआ जर्जर
विज्ञापन


दीपक वर्मा
मानेसर। नौरंगपुर में पंचायत की तरफ से बनाए गए करोड़ों रुपये की लागत से सात एकड़ में बने स्टेडियम की हालत जर्जर होने से खिलाड़ियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्टेडियम में नौरंगपुर, बड़ गुर्जर, शिकोहपुर से बच्चे क्रिकेट व अन्य खेलों के लिए अभ्यास करने आते हैं लेकिन अब इस स्टेडियम की हालत खराब हो चुकी है। स्टेडियम में अब लावारिस पशुओं का डेरा है।
बीते कई महीनों से पार्क क्षतिग्रस्त हालत में है। न तो पार्क में कोई सुरक्षा गार्ड है और न ही कोई ठीक से स्टेडियम के लिए बाउंड्री है। लोग ऐसे ही बिना किसी रोक-टोक के अंदर-बाहर आ जा सकते हैं। स्टेडियम में पिच की हालत भी जर्जर हो चुकी है। पार्क में घास को पानी देने की भी व्यवस्था नहीं है। वॉलीबॉल ग्राउंड की भी हालत खराब हो रखी है। ग्राउंड के चारों तरफ बने तारों पर झाडियां लगी हुई हैं। वहीं, शौचालय की हालत भी खराब हो चुकी है। लोगों ने बताया कि पंचायत के समय यहां पर हालात काफी बेहतर थे। हम हर रोज खेलने के लिए आते थे लेकिन जब से मानेसर नगर निगम आया है तब से इस स्टेडियम की हालत खराब होने लग गई है।
विज्ञापन


इस समय स्टेडियम की हालत काफी खराब है। अब तो खेलने के लिए यहां कोई जगह नहीं बची है। हम यहां पर हर रोज क्रिकेट खेलने के लिए आते थे लेकिन अब यहां पर पशुओं का कब्जा है। -सुंदर लाल

नगर निगम के आने से स्टेडियम की हालत और खराब हो गई है। समय से इस स्टेडियम की देखभाल नहीं की जा रही है। अब यहां पर कोई खेलने के लिए नहीं आता है। - सोनू सुथार

हमारे पास यही एक अच्छा स्टेडियम था। आसपास के गांवों से यहां खिलाड़ी खेलने के लिए आते थे। तारों से यहां पर बाउंड्री बनी है कोई भी यहां पर घुस जाता है। न यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और न ही यहां सुरक्षाकर्मी की तैनाती है। - तरुण कुमार
विज्ञापन


पार्क में शौचालय की हालत खराब है। पानी की भी समस्या है। वॉलीबॉल ग्राउंड की हालत जर्जर है। स्टेडियम में घास के लिए पानी देने की कोई सुविधा नहीं है। अब इस स्टेडियम में कोई सुविधा नहीं बची है। - अंकित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें