फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना थर्मल स्कैनर कैसे जांचेें यात्रियों का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों और बस अड्डों पर सख्ती बरतने के आदेेश जारी किए हैं। जिसके तहत बसों को सैनिटाइज किया जाएगा और 50 फीसदी सवारियां ही बैठाई जाएंगी। वहीं मास्क लगाने के साथ ही सवारियों के तापमान मापने के आदेश भी जारी किए गए हैं। लेकिन रोडवेज डिपो में थर्मल स्कैनर की पर्याप्त संख्या नहीं होने के कारण सभी बसों में इनको नहीं उपलब्ध करा जा सकता। ऐसे में विभाग के आदेश महज हवाहवाई होते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम बस डिपो की बात करें तो यहां पर सिर्फ एक ही थर्मल स्कैनर है, जोकि डिपो के यार्ड में आने वाले कर्मचारियों का तापमान मापने के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है। ऐसे में रोडवेज बसों में चढ़ने वाली सवारियों को बिना तापमान जांचे ही बैठाया जा रहा है। ऐसे में अगर कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति बस में सफर करता है, तो उससे यात्रियों और चालक-परिचालक के संक्रमित होने की संभावना हो सकती है।
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन इंटक के गुरुग्राम डिपो प्रधान संदीप दलाल नेे बताया कि डिपो की ओर से सभी रोडवेज बसों में थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराना होगा, जिससे कि बसों में चढ़ने से पहले ही यात्रियों का तापमान जांचा जा सके। अगर किसी यात्री का तापमान ज्यादा है तो उसको रोडवेज बस में सफर नहीं कराने के आदेश हैं। थर्मल स्कैनर को जल्द ही बसों में रखना होगा, ताकि चालक-परिचालकों व इनमें सफर करने वालों को कोरोना महामारी से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन

बसों में उपलब्ध हैं मास्क और सैनिटाइजर
गुरुग्राम बस डिपो से सभी रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों में मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराए जा चुके हैं। ताकि बसों में चढ़ने वाली सवारियों के हाथ सैनिटाइज करवाए जा सकें। वहीं सभी यात्रियों को मास्क लगाकर बैठने के निर्देश हैं। अगर किसी यात्री के पास मास्क नहीं है, तो चालक-परिचालक बसों में रखे मास्क में से बिना मास्क वाले यात्रियों को मास्क देंगे। वहीं बस में बैठने वाले सभी यात्रियों को मास्क लगाने एवं कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
वर्जन
थर्मल स्कैनर मंगवाने के लिए ऑर्डर दिए गए हैं। जल्द ही यह थर्मल स्कैनर आ जाएंगे। जिसके बाद रोडवेज बसों के चालक-परिचालकों को थर्मल स्कैनर दिए जाएंगे, ताकि बसों में चढ़ने वाली सभी सवारियों का तापमान मापा जा सके। वहीं बस डिपो के स्टाफ को भी तापमान मापने के निर्देश दिए गए हैं। - कुलबीर सिंह ढाका, महाप्रबंधक, रोडवेज बस डिपो, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें