प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ दिया। इस दौरान होमगार्ड संदीप कुमार ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मृतक होमगार्ड की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है, जो भिवानी जिले के लीवासी गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, संदीप कुमार का तीन दिन पहले ही भिवानी से गुरुग्राम ट्रांसफर हुआ था। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है, जिससे पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।