फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रेट पर फंसा पेच, कचरा उठान टेंडर रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की घर-घर से कूड़ा उठाने वाली योजना को मुख्यालय से छठी बार झटका लगा है। नए टेंडर को निकालने के लिए नगर निगम आयुक्त ने बुधवार की शाम को सभी अधिकारियों की बैठक ली है। बैठक के दौरान दोबारा से संशोधन के बाद ग्लोबल स्तर पर टेंडर निकालने ही योजना तैयार हुई है। इसके चलते जुलाई माह के अंत तक नया टेंडर लगेगा और खुलेगा। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई व्यवस्था शुरू तीन माह का समय लगेगा। ऐसे में यह व्यवस्था साल के अंत तक ही संभव है। नगर निगम अभी चल रही व्यवस्था के अनुसार ही कूड़ा उठायेगा।
विज्ञापन

करीब 606 करोड़ रुपये के टेंडर पर एजेंसियों और निगम के बीच रेट को लेकर सहमति नहीं बन सकी, जिसके चलते टेंडर प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। अब निगम को पूरे टेंडर को दोबारा जारी करना पड़ेगा। मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई हाई पावर वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक में इस टेंडर को रेट की स्वीकृति के लिए रखा गया था, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। एजेंसियों की ओर से दी गई वित्तीय बोली निगम की निर्धारित दरों से अधिक पाई गई। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया का कहना है कि घर-घर से कूड़ा उठाने के टेंडर को हाई परचेज कमेटी की ओर से निरस्त किया गया है। अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। फिर से ग्लोब स्तर पर टेंडर निकाला जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें