फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, चार पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, चार पकड़े
विज्ञापन

गुरुग्राम। लॉकडाउन के दौरान बृहस्पतिवार रात को सेक्टर-9 एरिया में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए पांच बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ 10-11 राउंड फायर किए, जिसमें उसने मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर पांच युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों से चार आरोपियों को दबोच लिया। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-1) प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
लॉकडाउन के दौरान फिरोजगांधी कॉलोनी निवासी राहुल (28) अपने कई साथियों के साथ ठीकरी पहरा लगा रहा था। बृहस्पतिवार देर रात को उसका दोस्त अभिषेक उसे घर से स्कूटी पर लेकर आया और फिर सेक्टर-9 एरिया में घूमने लगे। इस दौरान गश्त कर रही पुलिस पीसीआर ने उन्हें पकड़ लिया और ठीकरी पहरे पर जाने को कहा। कुछ देर बाद दोनों पुलिस को चकमा देकर स्कूटी से सेक्टर-9 स्थित ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के पास खड़े हो गए। इतने में 2 बाइकों पर आए 5 युवकों ने राहुल को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। राहुल की छाती, पेट और सिर समेत अन्य जगहों पर 11 गोलियां लगीं, जिसमें उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शनिवार को पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया। जिसमें फिरोजगांधी कॉलोनी निवासी मनीष, मंगल और प्रेम व ज्योति पार्क निवासी विक्की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अवैध शराब का धंध करते हैं। इसको लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मरने वाला राहुल हिस्ट्रीशीटर था। 10 जुलाई 2008 को गुरुग्राम में हुए चर्चित गैंगस्टर नीटू गहलोत हत्याकांड में भी उसकी भूमिका रही थी। इसके अलावा राहुल पर हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट जैसे 11 मामले दर्ज है। 4 अप्रैल को ही वह जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें