फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल जा रहे युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ननिहाल जा रहे युवक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

गुरुग्राम। धनकोट गांव में लॉकडाउन के दौरान घर के पास ही स्थित ननिहाल जा रहे युवक पर दो बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक को ईंट और डंडे से मारा, जिसमें उसे काफी चोट आई। वारदात के बाद युवक किसी तरह जान बचाकर भागा। घायल युवक के बयान पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धनकोट निवासी पंकज (21) बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12.30 बजे अपने घर से पैदल ननिहाल जा रहा था। इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर गांव के ही सोमबीर और साहिल ने उसे जबरन रोक लिया। आरोपियों ने उससे गाली-गलौज करनी शुरू कर दी, तो उसने विरोध जताया। इस पर सोमबीर ने ईंट उठाकर युवक पर फेंकी जो उसके कान और आंख पर लगी। इसके बाद साहिल ने डंडा उठाकर वार किया। युवक किसी तरह भागा। राजेंद्रा पार्क थाना प्रभारी पंकज ने बताया की पता लगाया जा रहा है की वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश तो नहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें