फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भोगपुर के हिमांशु खटावलिया बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। गांव भोगपुर के रहने वाले हिमांशु खटावलिया भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे गांव को गर्व है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी भूमि का बेटा अब भारत माता की सेवा करेगा। इससे अच्छा पल उनके लिए नहीं हो सकता।हिमांशु की शुरुआती पढ़ाई रेयान इंटरनेशनल स्कूल से हुई थी। बचपन से ही उनका रुझान देश सेवा की ओर था। इसके बाद उन्होंने अपनी सैन्य ट्रेनिंग भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून से पूरी की। पासिंग आउट परेड के दौरान उनके कंधों पर लेफ्टिनेंट रैंक के स्टार लगाए गए।
विज्ञापन

हिमांशु के दादा यादराम भारतीय नौसेना में पेटी ऑफिसर रहे हैं। उनके चाचा भी नौसेना में पेटी ऑफिसर रह चुके हैं। वहीं उनके पिता रवि प्रभात भी नौसेना में सेवा दे चुके हैं और वर्तमान में शिक्षक हैं। उनकी माता गीता हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें