पर्यटन विभाग की ओर से हरियाणा पर्यटन दिवस पर हुई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-नौ स्थित राजकीय महाविद्यालय के पर्यटन विभाग की ओर से सोमवार को हरियाणा पर्यटन दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों के बीच कोलाज निर्माण प्रतियोगिता और हरियाणा पर्यटन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विभाग में आयोजित स्क्रीनिंग परीक्षा में 55 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें से चयनित प्रतिभागियों को छह टीमों में विभाजित किया गया। कड़े मुकाबले के बाद (हिमांशु और अजय) ने पहला स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। स्वर्णाली टीम को दूसरा व निखिल और हर्ष को तीसरा स्थान मिला। इस अवसर पर विभाग की संकाय सदस्य डॉ. मीनाक्षी दलाल, डॉ. ललिता गौर और मिस रीना व महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीलम डाहिया ने विजेता टीमों को बधाई दी और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। संवाद
-
विद्यार्थियों ने स्ट्रीट प्ले में किया पहला स्थान हासिल
गुरुग्राम। सेक्टर-नौ स्थित राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रज्ञा फाउंडेशन की ओर से आयोजित युवा उत्सव में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्ट्रीट प्ले प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश प्रस्तुत किया, जिसे निर्णायकों और दर्शकों ने सराहा। महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. नीलम दहिया ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डाॅ. मुकेश शर्मा, डाॅ. सुरेंद्र कुमार और डाॅ. मुकेश ने भी विजेता टीम को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद