फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे पर टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार ईको

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा घायल, ईको चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में द्वारका एक्सप्रेसवे पर नौ अप्रैल की सुबह तेज रफ्तार ईको टायर फटने से पलट गई। इस हादसे में एक युवती घायल हो गई। युवती की शिकायत पर ईकाे चालक सन्नी के खिलाफ सेक्टर-37 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
नजफगढ़ के संगम विहार निवासी अर्पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पचगांव स्थित एमिटी युनिवर्सिटी में पढ़ती है। 9 अप्रैल की सुबह संगम विहार से युनिवर्सिटी जाने के लिए ईको में सहपाठियों भाग्यश्री, जतिन व कृष्नानशु बैठ गए थे। चालक सन्नी काफी तेज रफ्तार में ईको वैन चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैन में बैठे छात्रों ने धीरे चलाने के लिए कहा लेकिन चालक सन्नी ने वैन को धीमे नहीं चलाया। जब ईको वैन द्वारका एक्सप्रेसवे पर राजीव चौक जाने वाले यू-टर्न के पास पंहुची तो चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पिछला टायर फट गया व ईको वैन पलट गई। हादसे में अर्पिता घायल हो गई। वह निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। जांच अधिकारी एएसआई विकास ने बताया कि वैन चालक सन्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही चालक को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें