फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इधर, बारिश से लोगों को राहत... उधर, शहर में जलभराव से आफत

Wed, 18 Jun 2025 12:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह/फिरोजपुर झिरका। मंगलवार को मेवात में जमकर बदरा बरसे। सुबह से देर शाम तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इस दौरान मौसम सुहाना हो गया और आमजन, जीवजंतु ने जहां राहत की सांस ली वहीं नालों की सफाई न होने के कारण शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

अरावली में मौसम बहुत सुहाना बन गया और लोग अरावली की तरफ गाड़ियों व बाइकों पर घूमने निकल पड़े। पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से झुलसी हुई फसलें भी पानी पड़ते ही खिल उठीं। तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। लगातार बारिश के कारण जहां किसानों को भी फसल बेहतरी की उम्मीद बंधी है। किसानों ने कपास, बाजरा, ज्वार व सब्जियों की फसल बोई हुई है। बारिश से किसानों का लाखों का डीजल भी बच गया। जहां बिजाई नहीं हुई वहां किसान बीज के लिए दुकानों पर देखे गए।
विज्ञापन

नूंह शहर में नालों की सफाई नहीं होने के कारण थोड़ी देर में शहर पानी-पानी हो गया। हालांकि कुछ दिन पहले डीसी ने नालों की सफाई के आदेश जारी किए थे, जिन्हें पूरा करने के लिए नगर परिषद ने रस्म अदायगी भी की। लेकिन पहली ही बारिश में सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई।
रेस्ट हाउस रोड, पुरानी दिल्ली अलवर रोड, बाईपास, बस स्टैंड के सामने, नंगली रोड सहित कई जगह पानी भर गया। राहगीरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही कुछ दुकानों में भी पानी भरने से दुकानदार परेशान नजर आए।
अभी तक नहीं बन सका नाला
शहरवासी सतपाल सिंगला, आरिफ, रघुराज, रघुवीर, कुलवंत बघेल सहित कई लोगों का आरोप है कि पिछले कई महीने से शहर के दिल्ली-अलवर रोड को बनाया जा रहा है। जिसके दोनों तरफ बरसाती पानी की निकासी के लिए नाला बनाया जा रहा है। ठेकेदार व अधिकारियों की अनदेखी के कारण इसका काम इतना धीमा है कि यह मानसून से पहले तैयार नहीं होगा। इसी के कारण पहली बारिश में शहर पानी-पानी हो गया। अन्य नालों की सफाई भी नहीं की गई।
सब्जियों की फसल को फायदा
किसान वेदप्रकाश, जुबेर अहमद, इलियास व मुख्तयार सिंह, बलबीर व ताहिर हुसैन का कहना है कि बारिश से जो फसल गर्मी से झुलस रही थी, उन्हें संजीवनी मिल गई है। बारिश से कपास, ज्वार, बाजरा व सब्जियों की फसल काफी फायदा है साथ ही किसानों का डीजल व बिजली भी बची है। गर्मी से जीव-जंतुओं को भी जीवनदान मिला है।
अरावली की वादियों में पर्यटक स्थल बनाए जाने की मांग
शहर के रमेश कामरा, नगर पार्षद वार्ड-7 से विनोद जांगड़ा, वार्ड-9 से नगर पार्षद योगेश सैनी, 12 से गौरव जैन, 15 से इलियास मोहम्मद, चार से सुभाष सैनी, 11 से महेंद्र कौशिक, पुनीत बंसल, शम्मी गांधी, नीरज मेहता उर्फ बब्बू सहित अन्य सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि अरावली की वादियों में तिजारा मार्ग पर हल्की सी बरसात में ही मौसम सुहाना हो जाता है। दो दिन से हो रही बरसात से जहां मौसम में गिरावट आई है, वहीं अरावली की वादियों में हरियाली खिल उठी है। इसके कारण प्रदेश सरकार से क्षेत्र के लोगों की लगातार यह मांग रही है कि यहां मौसम की स्थिति को देखते हुए पर्यटक स्थल बनाया जाए ताकि क्षेत्र में लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें