फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क किनारे खड़े भारी वाहन बन रहे हादसों की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। क्षेत्र के मुख्य मार्गों की सड़क के दोनों किनारों पर भारी वाहनों के खड़े होने से वहां से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों के लिए हमेशा हादसा होने का डर बना हुआ है। हालांकि यातायात पुलिस ने कई बार सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई करते हुए चालान भी काटे हैं। इसके बावजूद चालक अपने भारी वाहनों ट्रक, ट्राला व कैंटरों को सड़क किनारे खड़े करने से बाज नहीं आ रहे।
पटौदी के मुख्य मार्ग रेवाड़ी रोड, भोड़ाकलां रोड, गुरुग्राम रोड व हेलीमंडी मार्ग पर सड़क के दोनों किनारो पर भारी वाहनों के खडे होने के कारण मार्ग से निकलने वाले अन्य वाहनों के लिए पर्याप्त जगह नहीं बच पाती। दिन व रात के समय सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण हमेशा हादसा होने डर बना रहता है। बता दें कि पटौदी खंड के खोड़ गांव निवासी व ट्रीमैन ओमबीर ठाकरान ने अप्रैल माह में हरियाणा के डीजीपी, गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त व थाना प्रभारी को ईमेल भेज कर मांग की थी कि मुख्य मार्गो पर सडक़ किनारे खडे वाहनों को हटाया जाए। सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण हर समय हादसा होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन


यातायात पुलिस निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि ट्रक, ट्राला व कैंटरों के चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़े करने से मना किया जा रहा है। इसके बाद भी कोई वाहन सड़क किनारे खड़ा मिलता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें