फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कार की टक्कर से युवक की मौत, अज्ञात चालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- खोड़ चौक के पास हादसा, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। खंड के इंच्छापुरी रोड स्थित खोड चौक के पास पैदल चल रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार को लेकर मौके से भाग गया। कार की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। मृतक के चाचा जयभगवान की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ पटौदी थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पटौदी के पहाड़ी गांव निवासी जयभगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे 9 जुलाई को अपने भतीजे हितेश कुमार के साथ खोड़ गांव में मजदूरी करने गए थे। रात करीब 10 बजे मजदूरी करके दोनों पैदल ही घर की ओर जा रहे थे। इंच्छापुरी रोड पर खोड चौक से निकलते समय एक तेज रफ्तार कार ने हितेश कुमार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक अपनी कार को लेकर माैके से भाग गया। घायल युवक को पटौदी के उपमंडल नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पटौदी थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें