फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज करेंगे कई योजनाओं का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। हरियाणा सरकार द्वारा जिला नूंह में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़ी में आज 29 मई को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्चुअल माध्यम से सामान्य अस्पताल मांडीखेड़ा के लिए कई स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संजय भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम 29 मई को दोपहर 2 बजे लघु सचिवालय नूंह की दूसरी मंजिल पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार क्लीनिक का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही अमृत फार्मेसी स्टोर का शिलान्यास तथा टेली ईसीजी सेवा का लोकार्पण भी किया जाएगा। इन सुविधाओं के शुरू होने से जिले के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार क्लीनिक महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा। वहीं टेली ईसीजी सेवा के माध्यम से मरीजों की हृदय संबंधी जांच आधुनिक तकनीक से तेजी से संभव हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें