फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से शहर में पनप रहे मच्छर, बढ़ा बीमारियों का खतरा

विज्ञापन
गुरुग्राम सेक्टर-46 रोड पर भरे पानी में पनप रहा लार्वा। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के चलते बारिश के बाद शहर में व्यापक तौर पर जलभराव देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से शहर के विभिन्न सेक्टरों और अलग-अलग इलाकों में मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-23ए में हुए जलभराव और कई दिनों तक जलनिकासी नहीं होने की वजह से बड़े पैमाने पर मच्छर पैदा हो रहे हैं। उक्त स्थान पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक कोई कार्रवाई भी नहीं की गई है। स्थानीय निवासी भवानीशंकर त्रिपाठी ने रविवार को ट्वीट कर सीएमओ, नगर निगम, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और जिला उपायुक्त से जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने का आग्रह किया। इसी तरह बसई रोड पर भी गंदगी फैली है, जहां मच्छर पनप रहे हैं।
अधिकारियों के दावे के मुताबिक इस सीजन जिले में अभी तक डेंगू का एक भी मामला सामने नहीं आया है लेकिन विभागीय सूत्रों के हवाले करीब 10 ऐसे मामले आए हैं, जहां डेंगू के संदिग्ध लक्षण देखने को मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मच्छरों के लार्वा की जांच के लिए व्यापक तौर पर अभियान चलाया जा रहा है और घरों के सर्वेक्षण के दौरान लार्वा मिलने पर अब तक 400 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। पिछले साल अब तक डेंगू के 22 व मलेरिया के 15 मरीज आ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें