फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वाइन फ्लू के मद्देनजर स्वास्थ्य केंद्रों ने भी बढ़ाई सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रों पर मरीजों के इलाज और दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। क्षेत्र में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं, दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्रों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के इलाज और दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। मानेसर क्षेत्र के नखड़ौला, कासन और भांगरौला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इन दिनों इलाज के लिए मरीज पहुंच रहे हैं।
स्वास्थ्य केंद्रों की ओर से दवाइयों का स्टॉक भी तैयार रखा गया है, ताकि मरीजों को जरूरत के समय परेशानी न हो। सोमवार को नखडौला पीएचसी पर 68 मरीज जांच के लिए पहुंचे वहीं भांगरौला पीएचसी पर 108 मरीजों ने अपनी जांच कराई। इनमें से अधिकतर मरीज वायरल बुखार के थे।
विज्ञापन


डेंगू और मलेरिया के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब गांवों और स्कूलों में जाकर लोगों और बच्चों को जागरूक कर रही हैं। लोगों को साफ-सफाई रखने, घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


पीएचसी नखड़ौला के स्वास्थ्यकर्मियों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नखड़ौला में विश्व मच्छर दिवस मनाया। कार्यक्रम में एसएमआई रामेहर और हेल्थ इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र ने स्वास्थ्य टीम के साथ विद्यार्थियों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के बारे में जानकारी दी। स्वास्थ्य केंद्रों की ओर से लोगों से अपील की गई है कि बुखार, शरीर में दर्द या अन्य लक्षण होने पर खुद से दवा लेने के बजाय नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और उपचार कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें