फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh: लड़कियों से छेड़खानी कर रहे थे युवक, ग्रामीणों ने पकड़ा... सरेआम सिर के बाल काटकर वीडियो किया वायरल

Wed, 05 Feb 2025 10:22 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, तावडू (नूंह)

सार

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, काफी दिनों से दो गांव की युवतियों को पर्चियां फेंक परेशान कर रहे थे। परिजनों द्वारा कई बार चेतावनी देने के बावजूद भी उनकी हरकतें बंद नहीं हुईं।
विज्ञापन
छेड़छाड़ कर रहे युवकों के सिर के बाल काटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नूंह जिले के तावडू उपमंडल के गांव कांगरका में लड़कियों से छेड़खानी करते हुए पड़ोसी गांव चिलावली के दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिनके ग्रामीणों ने सरेआम सिर के बाल काटकर एक अनोखी सजा दे दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, काफी दिनों से दो गांव की युवतियों को पर्चियां फेंक परेशान कर रहे थे। परिजनों द्वारा कई बार चेतावनी देने के बावजूद भी उनकी हरकतें बंद नहीं हुईं। बुधवार को दोनों युवक दोबारा गांव पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और फिर सरेआम उनके सर के बाल काट दिए। जिनसे पर्चियां भी मिलीं। इस दौरान गांव के ही युवकों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

वहीं परिजनों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी है। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले करने की बात कही है। इस मामले में तावडू सदर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। शिकायत मिलने पर नियम अनुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। अब पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें