फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो........
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रदेश में क्रिकेट प्रतिभाओं को नई पहचान देने के उद्देश्य के साथ शनिवार को हरियाणा कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग का आगाज हुआ। इससे कॉर्पोरेट पेशेवरों, ग्रासरूट क्रिकेटरों, उभरते खिलाड़ियों साझा मंच उपलब्ध होगा। एचसीपीएल के शुभारंभ के साथ ही आयोजकों ने एचसीपीएल महिला क्रिकेट लीग की भी घोषणा की। यह प्रतियोगिता महिला क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने और पेशेवर स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका देगी।

एचसीपीएल के इस सीजन में खिलाड़ियों के चयन के लिए हरियाणा और पड़ोसी राज्यों में जोन आधारित ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों को पेशेवर फ्रेंचाइजी क्रिकेट का अनुभव देने के लिए प्लेयर ऑक्शन भी होगा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने लीग को युवा और उभरते खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन अवसर बताया। वहीं पूर्व भारतीय कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप नरवाल ने कहा कि वर्तमान में एचसीपीएल जैसी पहल की बेहद आवश्यकता है। ़
विज्ञापन
विज्ञापन


एचसीपीएल के संस्थापक दीपांशु मोहन रेवालिया और सह-संस्थापक रवि गोयल ने कहा कि लीग का उद्देश्य विभिन्न पृष्ठभूमियों से आने वाले खिलाड़ियों को एक समान मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि एचसीपीएल कॉर्पोरेट पेशेवरों, ग्रासरूट क्रिकेटरों, अकादमी खिलाड़ियों और हरियाणा के स्थानीय मैदानों पर खेल रहे हजारों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक मंच पर लाता है।

...........शिवम

...........शिवम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें