फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डाटा पूछना है। 13 एकड़ में फैले फार्महाउस, कॉलोनी और एंटरटेनमेंट पार्क किए ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
डीटीपी विभाग ने कलवाड़ी और सराय गांवों में तोड़फोड़ की कार्रवाई को दिया अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने बुधवार को क्षेत्र के दो गांवों कलवाड़ी और सराय में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान टीम ने 13 एकड़
विज्ञापन

में फैले फार्महाउस, कॉलोनी और एंटरटेनमेंट पार्क ध्वस्त किए गए। यह पूरी कार्रवाई नियंत्रित क्षेत्र अधिसूचना के अंतर्गत आती अवैध कॉलोनियों और व्यावसायिक निर्माणों पर की गई, जो बिना अनुमति के विकसित किए जा रहे थे। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। मौके पर जेसीबी मशीनों की मदद से एक कॉलोनी, एक फार्महाउस और एक मनोरंजन पार्क को जमींदोज कर दिया गया। डीटीपी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट बिनेश कुमार ने बताया कि कलवाड़ी गांव में 2.5 एकड़ क्षेत्र में फैली इस कॉलोनी में कोई भी वैध अनुमति नहीं ली गई थी। यहां बनाई जा रही 10 डीपीसी, 2 बाउंड्री वॉल और 3 निर्माणाधीन ढांचों को तोड़ दिया गया। यह कॉलोनी बिना किसी अनुमोदित ले-आउट प्लान के विकसित की जा रही थी। जबकि सराय गांव में एक फार्महाउस पर कार्रवाई की गई जहां करीब 5 एकड़ में बना फार्महाउस पूरी तरह अवैध पाया गया। इस पर बनाई गई बाउंड्री वॉल और स्वीमिंग पूल को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। यह निर्माण भी बिना किसी अनुमति के किया गया था। इसके अलावा एक मनोरंजन पार्क पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि 10 एकड़ में फैले मनोरंजन पार्क में बनाए गए 5 बड़े बांस के हट्स को गिरा दिया गया। यह पार्क बिना किसी अनुमति के व्यवसायिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। डीटीपी ने कहा कि नियंत्रित क्षेत्र अधिसूचना के अंतर्गत किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य बिना अनुमति अवैध है। बार-बार चेतावनी देते आए हैं कि लोग वैध नक्शा पास करवाकर ही निर्माण कार्य करें। प्रशासन ने सभी नागरिकों, जमीन विक्रेताओं और खरीदारों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जमीन की खरीद-फरोख्त से पहले उस क्षेत्र की योजना स्थिति की जांच कर लें। बिना स्वीकृति निर्माण करवाने पर भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

फोटो:- कार्रवाई के दौरान मौके पर जेसीबी मशीन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें