फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणवी सिंगर एमडी रॉकस्टार करेंगे मतदान के लिए प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। लोकसभा चुनाव 2024 में जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एडीसी हितेश कुमार मीणा के दिशा निर्देश पर अलग-अलग तरीके से जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुग्राम के रहने वाले व हरियाणवी सिंगर एमडी देसी रॉकस्टार (मनोज कुमार) अब नए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

एडीसी हितेश कुमार मीणा ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत एमडी देसी रॉकस्टार को जिले का ब्रांड एम्बेसडर नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि यूथ आइकॉन एमडी रॉकस्टार अब सोशल मीडिया समेत अन्य प्लेटफार्म पर युवाओं के बीच दिखाई देंगे। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही उनका जागरूकता संदेश भी सोशल मीडिया पर लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें