फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घामडोज टोल पर पुरानी दरों से वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता के कारण एनएचएआई ने टोल दरों में वृद्धि के आदेश नहीं किए जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सोहना। गुरुग्राम-सोहना हाईवे पर स्थापित घामडोज टोल प्लाजा पर पुरानी दरों से ही टोल वसूला जा रहा है। एनएचएआई ने फिलहाल नई टोल दरों को लागू नहीं किया है। जबकि, नई दरों का शेड्यूल जारी कर दिया गया था।
पहले एनएचएआई ने टोल बढ़ाने की घोषणा की थी, उक्त वृद्धि एक अप्रैल से होनी तय थी। मगर आचार संहिता के कारण एनएचएआई ने टोल दरों की वृद्धि को लागू करने के आदेश जारी नहीं किए। टोल एजेंसी आने वाले समय में कार, जीप, वैन से सिंगल साइड के 125 व आने जाने का 190 रुपये टोल टैक्स वसूलेगी। मिनी बस से सिंगल साइड के 205 रुपये व दोनों साइड के 305 रुपये वसूलेगी। इसी प्रकार बस, ट्रक से सिंगल साइड के 430 रुपये व दोनों साइड के 640 रुपये टैक्स वसूला जाएगा। अन्य वाहनों के रेट भी बढ़ाए जाने हैं।
विज्ञापन




संघर्ष समिति देगी ज्ञापन

सोहना टोल संघर्ष समिति मंगलवार को टोल वृद्धि को लेकर सोहना एसडीएम को ज्ञापन पत्र सौंपेगी। जिसके लिए समिति ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है।समिति के संयोजक पहलवान सतबीर खटाना कहते हैं कि उक्त टोल दरों की वृद्धि प्रस्तावित है। जिसको रद्द किया जाना चाहिए।
विज्ञापन




क्या कहते हैं टोल प्रबंधक

घामडोज टोल प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल पुरानी टोल दरों से ही वाहनों से टोल टैक्स की वसूली की जा रही है। एनएचएआई ने अभी नई दरों को लागू करने के आदेश नहीं दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें