संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला तीरंदाजी एसोसिएशन की ओर से हरियाणा ओलंपिक राज्य स्तर खेल 2025 के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल कराया गया। यह ट्रायल सराय अलावर्दी गांव के खेल परिसर में आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इस ट्रायल में कंपाउंड और रिकर्व दोनों वर्गों में बालक और बालिकाओं की टीम का गठन किया गया। बालकों के कंपाउंड वर्ग में आयुष राव, आदित्य ठाकरण, आर्यन चौहान और पृथ्वीराज सिंह चौहान का चयन किया गया। बालिकाओं के कंपाउंड वर्ग में जिया यादव, दीपशिखा, दीपांशी और स्वस्ति को टीम में जगह मिली। वहीं, बालकों के रिकर्व वर्ग में लव केडिया, लक्षय खटाना, फर्दीन और इंदरजीत का चयन हुआ। बालिकाओं के रिकर्व वर्ग में लावण्या, त्रिति शोम, श्वेता सिंह और प्रांजल को चुना गया। इस मौके पर जिला तीरंदाजी एसोसिएशन के सचिव टीपी शर्मा, आधिकारिक कोच कपिल कौशिक और सत्यप्रकाश, तथा इंचार्ज सतबीर और बलवान मौजूद रहे। जिला तीरंदाजी एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन शर्मा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कराटे ट्रायल के लिए चुने गए खिलाड़ी
गुरुग्राम। आगामी हरियाणा ओलंपिक खेल 2025 के लिए 3 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र में कराटे के लिए ट्रायल होंगे। इन ट्रायल में भाग लेने के लिए लियो कराटे अकादमी में आयोजित कराटे चयन प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस चयन प्रतियोगिता के जरिये बालक वर्ग में 50 किग्रा में ध्रुव, 55 किग्रा में विशाल, 60 किग्रा में पुनीत, 67 किग्रा में विशाल, 75 किग्रा में दीपक, 84 किग्रा में दीपेंद्र और 84 किग्रा में रोहित का चयन किया गया। बालिका वर्ग में 55 किग्रा में एशिता, 61 किग्रा में मोहिनी और 68 किग्रा में पिंकी ने जगह बनाई। वहीं, इंडिविजुअल काटा में बालक वर्ग से गोविंदा और बालिका वर्ग से मोहिनी ने स्थान हासिल किया। इसके अलावा बालक टीम कुमिते के लिए विवेक, प्रदीप, हेमंत, हर्ष, पृथ्वी, गोविंदा, शुभम शर्मा और कुशाग्र का चयन हुआ है। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की उत्साहजनक मौजूदगी रही। हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन गुरुग्राम के जनरल सेक्रेटरी पवन सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं।