फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सब जूनियर रोल बॉल नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में हरियाणा ने जीती ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला में आयोजित की गई थी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शिमला में आयोजित सब-जूनियर रोल बॉल नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में हरियाणा की बालक और बालिका वर्ग की टीमों ने ट्राफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। हिमाचल रोल बॉल अकादमी द्वारा पहली बार आयोजित यह प्रतियोगिता आठ नॉर्थ जोन राज्यों की भागीदारी के साथ संपन्न हुई।


पहले दिन के मुकाबलों में हरियाणा और उत्तर प्रदेश ने मजबूती दिखाई। लड़कों के पहले मैच में हरियाणा ने मेजबान हिमाचल प्रदेश को हराकर शानदार शुरुआत की। लड़कियों में उत्तर प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर को 12-0 से हराया जबकि हरियाणा ने दिल्ली को 11-2 से पराजित किया। इसी दिन उत्तराखंड ने चंडीगढ़ को 5-2 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेल के अंतिम दिन रोमांचक फाइनल मुकाबलों में हरियाणा ने दोनों श्रेणियों पर कब्जा जमाया। लड़कियों के फाइनल में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को कड़ा मुकाबला देते हुए 4-3 से हराया और ट्रॉफी जीत ली। वहीं, लड़कों के फाइनल में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 7-5 से पराजित कर खिताब अपने नाम किए। हरियाणा टीम का नेतृत्व जिले की दीवा कपूर ने कप्तान के रूप में और भव्य सिंह ने उप-कप्तान के रूप में किया। दोनों खिलाड़ियों ने निर्णायक मुकाबलों में अहम योगदान देकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें