फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सामाजिक सुरक्षा कानूनों पर जागरूकता सत्र आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सोमवार को मारुति सुजूकी मानेसर परिसर में एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजन हुआ। इसमें नए श्रम कानूनों व सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 से संबंधित जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में ईएसआईसी गुरुग्राम के प्रभारी व संयुक्त निदेशक सुनील यादव और उपनिदेशक नवीन कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। सुनील यादव ने बताया कि बदलते श्रम परिदृश्य में कर्मचारियों को भारत सरकार की ओर से प्रदत्त सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं बीमा लाभों के बारे में जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ईएसआईसी की ओर से प्रदान की जाने वाली चिकित्सा सुविधाओं, आर्थिक सहायता व अन्य सुरक्षा बारे में भी जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें